![Free Fire Advance Server Garena Free Fire Advance Server APK](https://playcodes.in/wp-content/uploads/2024/09/garena-free-fire-advance-server-apk.jpg)
एडवांस सर्वर (Garena Free Fire Advance Server) एक विशेष प्लेटफॉर्म या FF प्लेयर्स के लिए ख़ास तोहफा है। जिसमे फ्री फायर के डेवलपर्स नये फीचर्स के साथ-साथ प्लेयर्स के लिए नई सुविधाओं का अनुभव समाहित कर लॉन्च करते हैं, ताकि खिलाड़ियों को नए अपडेट्स, फीचर्स, और गेम मोड्स को आधिकारिक रिलीज से पहले आज़माने का मौका मिल सके। फ्री फायर एडवांस सर्वर पर खिलाड़ी नए फीचर्स की टेस्टिंग कर सकते हैं, बग्स रिपोर्ट कर सकते हैं और बदले में फ्री फायर आपको रिवॉर्ड देता है। यह एक शानदार अवसर होता है गेम के सुधार में योगदान देने के लिए।
फ्री फायर एडवांस सर्वर में भाग लेने के लिए प्लेयर्स को एक्टिवेशन कोड की आवश्यकता होती है और सीमित संख्या में खिलाड़ियों को ही यह एक्सेस दिया जाता है। गरेना फ्री फायर दुनिया के सबसे लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम्स में से एक है। इसे लगभग 100 मिलियन से भी अधिक प्लेयर्स नियमित रूप से खेलते हैं, ऐसे में इस कोड को प्राप्त करना बहुत ही कठिन होता है। आप बिल्कुल चिंता ना करें क्योकिं हम आपको बहुत ही सरल तरीका बतायेंगे जिससे आप आसानी से एक्टिवेशन कोड प्राप्त कर सकते हैं।
What is Free Fire Advance Server?
फ्री फायर एडवांस सर्वर (Garena Free Fire Advance Server APK) का मुख्य उद्देश्य नए कंटेंट, कैरेक्टर्स, स्किन्स, हथियार, और गेमप्ले फीचर्स को खिलाड़ियों द्वारा टेस्ट करवाना है। यह Garena Free Fire Advance Server नियमित वर्जन से अलग होता है और यहां आपको वो सब मिलता है जो आने वाले अपडेट्स में जोड़ा जाएगा। यह सर्वर सीमित समय के लिए और केवल चुने हुए खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध होता है।
इसे भी पढ़े – आज का ₹150 गूगल प्ले स्टोर रिडीम कोड
एडवांस सर्वर खेलने से आपको Garena Free Fire में होने वाले नये अपडेटेड संस्करण में एक टेस्टिंग अनुभव मिलता है, जिससे आप नए फीचर्स को सबसे पहले देख सकते हैं। अगर आप गरेना फ्री फायर के बड़े प्रशंसक या प्रेमी हैं, तो यह आपके लिए एक अचूक मौका है जिससे आप गेम की विकास प्रक्रिया में सक्रिय रूप से हिस्सा ले सकते हैं। साथ ही, बग्स रिपोर्ट करके और फीडबैक देकर गेम को सुधारने में मदद कर सकते हैं। खास बात ये भी है की ये गोल्डन चांस हर किसी को नहीं मिलता।
FF Advance Server Details
फ्री फायर एडवांस सर्वर (FF Advance Server) से आप गेम के आने वाले नये संस्करण का सबसे पहले आनंद ले सकते हैं। इससे गेम के रिलीज़ होने के बाद इस गेम में जितने का मौका बढ़ जाता है क्योंकि आप इसके सभी फीचर से पहले से ही परिचित होते हैं।
- सीमित समय के लिए उपलब्ध – Free Fire Advance Server केवल सीमित समय के लिए उपलब्ध होता है, और इसे बंद कर दिया जाता है जब नया अपडेट टेस्टिंग के बाद मुख्य गेम में जोड़ा जाता है।
- न्यूनतम आयु सीमा – एडवांस सर्वर के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु होना और कम से कम 9 महीने पुराना खाता होना चाहिए।
- Android के लिए उपलब्ध – Advance Server फिलहाल केवल Android यूजर्स के लिए है। iOS यूजर्स को इस सर्वर पर खेलने का मौका नहीं मिलता।
- प्रगति ट्रांसफर नहीं होती – एडवांस सर्वर पर की गई प्रगति और आइटम्स मुख्य गेम में ट्रांसफर नहीं होती हैं। यह सिर्फ टेस्टिंग के लिए होता है।
- बग रिपोर्टिंग पर इनाम – अगर आप एडवांस सर्वर पर कोई बड़ा बग ढूंढते हैं और उसे रिपोर्ट करते हैं, तो Garena आपको इनाम के तौर पर फ्री डायमंड्स दे सकती है।
एडवांस सर्वर में अगर आप कुछ बग या त्रुटी रिपोर्ट करते हैं तो फ्री फायर की तरफ से रिवॉर्ड के तौर पर 1000 डायमंड दिया जाता है।
Free Fire Advance Server Registration
फ्री फायर एडवांस सर्वर का हिस्सा बनने के लिए सबसे पहले आपको Free Fire Advance Server Registration करना होता है। निचे Free Fire Advance Server Registration की पूरी प्रक्रिया दी गई है।
1️⃣. FF Advance Server पंजीकरण
एडवांस सर्वर APK फाइल डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको FF Advance Server में रजिस्ट्रेशन करना होगा, इसके लिए निचे दिए गए स्टेप को ध्यानपूर्वक पढ़े।
- गरेना एडवांस सर्वर के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब अपने फेसबुक या गूगल अकाउंट का इस्तेमाल करके लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद आपको अपनी ईमेल आईडी और अन्य डिटेल्स भरनी होंगी जिसमे आपको एक्टिवेशन कोड प्राप्त होगा।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सही-सही भरकर Submit कर दें।
याद रखिये !
एडवांस सर्वर में लॉग-इन करते समय आपको उसी अकाउंट (फेसबुक या गूगल) से लॉग-इन करना होगा जो आपके फ्री फायर आईडी से लिंक हो।
2️⃣. Activation Code प्राप्त करें
Free Fire Advance Server Registration पूरा करने के बाद Activation Code के लिए प्रतीक्षा करना पड़ेगा हो सकता है की Activation Code तुरंत मिल जाये या कुछ समय बाद मिले या ना भी मिले। अगर आप चुन लिए जाते हैं, तो Garena Free Fire की ओर से आपको Activation Code मिलेगा। यह कोड सीमित संख्या में दिए जाते हैं और हर किसी को नहीं मिलता।
याद रखिये !
एक्टिवेशन कोड (Activation Code) अद्वितीय और व्यक्तिगत होता है इसलिए इसे किसी के साथ साझा न करें।
एक्टिवेशन कोड सीमित संख्या में दिए जाते हैं, इसलिए सभी खिलाड़ियों को यह कोड नहीं मिलता। केवल गेम डेवलपर द्वारा चुने गए खिलाड़ियों को ही मिलता है।
3️⃣. Advance Server APK डाउनलोड
एक्टिवेशन कोड (Activation Code) मिलने के बाद आप Free Fire Advance Server APK को डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रखें कि यह APK फाइल केवल Android डिवाइस पर ही काम करता है, iOS पर नहीं।
महत्त्वपूर्ण निर्देश
यह एडवांस सर्वर APK फाइल केवल Android डिवाइस के लिए ही उपलब्ध है। iOS डिवाइसेस के लिए फिलहाल एडवांस सर्वर का सपोर्ट नहीं है।
4️⃣. Advance Server APK इंस्टॉल करें
फ्री फायर एडवांस सर्वर APK फाइल को डाउनलोड करने के बाद इसे इंस्टॉल करें। फिर गेम को खोलें और Activation Code डालकर एडवांस सर्वर में प्रवेश करें। बधाई हो! अब आप फ्री फायर एडवांस संस्करण (Free Fire Advance Server) का लुफ्त उठा सकते हैं।
महत्त्वपूर्ण निर्देश
अगर आपका फोन आपको “अज्ञात स्रोत (Unknown Sources)” से एप्लिकेशन इंस्टॉल करने से रोक रहा है, तो फ़ोन की सेटिंग्स में जाकर अज्ञात स्रोत चेकबॉक्स को सलेक्ट करें।
5️⃣. Activation Code दर्ज करें
APK इंस्टॉल होने के बाद ऐप खोलें और अब एक्टिवेशन कोड दर्ज करने का आप्शन मिलेगा यहाँ पर गरेना की तरफ से अपने ईमेल पर प्राप्त हुए एक्टिवेशन कोड को दर्ज करें।
इसे भी पढ़े – जीटीए वाईस सिटी चिट कोड: मोबाइल और पीसी के लिए
फ्री फायर एडवांस सर्वर एक्टिवेशन कोड डालते ही आपको एडवांस सर्वर का एक्सेस मिल जाता है।
6️⃣. Play and Report Bug
फ्री फायर एडवांस सर्वर गेम खेलते समय अगर आपको कोई बग, ग्लिच या समस्या आ रही है तो इसे गरेना फ्री फायर को रिपोर्ट कर सकते हैं, ताकि वे इन्हें आने वाले संस्करण में फिक्स कर सकें।
एडवांस सर्वर पर नए फीचर्स, कैरेक्टर्स, स्किन्स और गेम मोड्स को टेस्ट कर सकते हैं जो मुख्य गेम में बाद में जारी किया जायेगा।
FF Advance Server Benefits
एडवांस सर्वर के कई फायदे हैं जो खिलाड़ियों और डेवलपर्स दोनों के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। इसके मुख्य फायदे को निचे विस्तार से बताया गया है।
- नए फीचर्स की झलक – खिलाड़ियों को नए अपडेट्स का अनुभव पहले मिलता है, जिससे उन्हें गेम में दूसरों से पहले नए फीचर्स पर महारत हासिल करने का मौका मिलता है। वे पहले से नए कैरेक्टर्स, हथियार, मैप्स, और गेम मोड्स को आज़मा सकते हैं।
- बग रिपोर्ट्स पर इनाम – एडवांस सर्वर का उद्देश्य गेम के नए अपडेट्स में छिपी समस्याओं और बग्स को ढूंढना होता है। जो खिलाड़ी गेम खेलते समय बग्स या ग्लिच पाते हैं और उन्हें रिपोर्ट करते हैं या गेम को बेहतर बनाने में डेवलपर्स का मदद करते हैं तो Free Fire की तरफ से डायमंड्स या अन्य इनाम भी दिये जाते हैं।
- गेम के सुधार में सुझाव देना – खिलाड़ियों को गेमप्ले में सुधार या फीचर्स में बदलाव के सुझाव देने का मौका मिलता है। इस फीडबैक के आधार पर डेवलपर्स अपडेट को बेहतर बनाते हैं, ताकि मुख्य सर्वर पर गेम अधिक स्मूथ और मज़ेदार हो।
- अन्य खिलाड़ियों से पहले अपडेट्स का ज्ञान – जो खिलाड़ी एडवांस सर्वर में हिस्सा लेते हैं, उन्हें आने वाले अपडेट्स के बारे में पहले से जानकारी होती है। यह उन्हें गेम में अन्य खिलाड़ियों के मुकाबले एक बढ़त (advantage) दिला सकता है क्योंकि वे पहले से गेमप्ले रणनीतियों को समझ सकते हैं।
- प्रतिष्ठा और एक्सक्लूसिविटी – एडवांस सर्वर का हिस्सा बनना सभी खिलाड़ियों के लिए संभव नहीं होता क्योंकि इसमें सीमित स्लॉट्स होते हैं। इसलिए, इसे एक्सक्लूसिव माना जाता है और जो खिलाड़ी इसमें शामिल होते हैं, उन्हें एक विशेष दर्जा मिलता है।
- गेम बैलेंस टेस्ट करना – एडवांस सर्वर पर नए कैरेक्टर्स, हथियारों और स्किन्स का परीक्षण यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है कि गेम में कोई असंतुलन न हो। इस टेस्टिंग में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी गेम बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे गेमप्ले का अनुभव बेहतर होता है।
Garena Advance Server Offers
जब भी गरेना फ्री फायर अपना नया संस्करण लांच करता है तो इसमें अनेको नई फीचर को जोड़ते रहता है। इस एडवांस संस्करण में प्लेयर्स को फ्री ट्रायल का मौका देता है जिससे वे गेम के सभी फीचर को मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं।
- नए कैरेक्टर्स – हर अपडेट में नए कैरेक्टर्स जोड़े जाते हैं। एडवांस वर्शन में, खिलाड़ी इन कैरेक्टर्स की नई क्षमताओं को टेस्ट कर सकते हैं और देख सकते हैं कि वे गेम में कैसे फिट होते हैं।
- नए हथियार – गरेना नियमित रूप से गेम में नए हथियार जोड़ती है। एडवांस सर्वर पर इन हथियारों की क्षमताओं और उनकी प्रभावशीलता को चेक कर सकते हैं।
- गेम मोड्स – कभी-कभी नए गेम मोड्स भी एडवांस सर्वर पर टेस्ट किए जाते हैं। ये मोड्स मुख्य गेम में पूरी तरह से रिलीज़ होने से पहले खिलाड़ियों को अनुभव करने का मौका देते हैं।
- नए मैप्स और लोकेशंस – नए मैप्स या पुराने मैप्स में बदलावों को भी एडवांस वर्शन में टेस्ट किया जा सकता है। खिलाड़ी इन नई लोकेशंस को एक्सप्लोर कर सकते हैं और फीडबैक दे सकते हैं कि वे गेमप्ले में कैसे काम कर रही हैं।
- पेट्स और स्किन्स – नए पेट्स और उनके स्किन्स भी एडवांस सर्वर पर रिलीज होते हैं। यह पेट्स खिलाड़ियों को खास क्षमताएं देते हैं, जिन्हें वे गेम में इस्तेमाल कर सकते हैं।
Upcoming Free Fire India Advance Server
Garena Advance Server आमतौर पर Free Fire के बड़े अपडेट से कुछ सप्ताह पहले लॉन्च किया जाता है। इसका कोई निश्चित समय नहीं होता है। लेकिन यह हर बड़े अपडेट से पहले जारी किया जाता है ताकि प्लेयर्स को नए फीचर्स और कंटेंट की टेस्टिंग का मौका मिले। आमतौर पर यह साल में कई बार आता है जब नया अपडेट या बड़ा कंटेंट रिलीज़ होना होता है।
- रजिस्ट्रेशन की शुरुआत – नए अपडेट से पहले Free Fire Advance Server Registration की प्रक्रिया शुरू करता है। यह रजिस्ट्रेशन बस कुछ ही दिनों के लिए खुला रहता है।
- सर्वर की अवधि – एडवांस सर्वर आमतौर पर 1-2 हफ्तों के लिए लाइव होता है। इस दौरान चुने गए खिलाड़ियों को टेस्टिंग का मौका मिलता है।
- अपडेट रिलीज़ – एडवांस सर्वर के खत्म होने के बाद, खिलाड़ियों से प्राप्त फीडबैक और बग रिपोर्ट्स का विश्लेषण किया जाता है। इसके बाद, मुख्य सर्वर पर आधिकारिक अपडेट रोलआउट किया जाता है।
रजिस्ट्रेशन डेट्स और सर्वर ओपनिंग की जानकारी आमतौर पर Free Fire की आधिकारिक वेबसाइट, सोशल मीडिया पेज, या इन-गेम अनाउंसमेंट्स के माध्यम से दी जाती है। साथ ही हमारी टीम लगातार फ्री फायर डेवलपर के संपर्क में रहती है ताकि सबसे पहले आप सभी को एडवांस सर्वर की जानकारी मिल सके। इसलिए आप हमरे साथ जुड़े रहिये ताकि नये अपडेट्स आप तक शीघ्रता से पहुँच जाये और आप Free Fire Advance Server का आनंद ले सके।
Free Fire Advance Server APK Download
फ्री फायर एडवांस वर्शन डाउनलोड (Free Fire Advance Server APK Download) करने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन चरण को पूरा करें और कोड मिलने के बाद गरेना एडवांस सर्वर के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। ध्यान रहे यह वेबसाइट केवल सिमित समय के लिए खुलता है, अगर आपको वेबसाइट खोलने पर Forbidden का सन्देश मिल रहा है तो इसका मतलब है की डाउनलोड विंडोज बंद हो चूका है।
Free Fire Advance Server APK 1000+ डायमंड
अधिकांश पूछे जाने वाले सवाल
Free Fire Advance Server किसे मिलता है?
यह सर्वर केवल उन्हीं को मिलता है जिन्हें Activation Code प्राप्त होता है। कोड सीमित संख्या में दिए जाते हैं।
मुझे एक्टिवेशन कोड कैसे मिल सकता है?
एक्टिवेशन कोड प्राप्त करने के लिए आपको Free Fire Advance Server की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। अगर आप चुने जाते हैं, तो Garena आपको एक्टिवेशन कोड भेजती है।
मोबाइल में Free Fire Advance Server कैसे डाउनलोड करें?
मोबाइल में Free Fire Advance Server डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले Free Fire Advance के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अनुरोध करना होगा। एक बार जब आपको सर्वर के लिए एक्सेस कोड मिल जाता है, तो आप बिना किसी समस्या के खेल सकते हैं।
क्या Advance Server पर की गई प्रगति मुख्य गेम में ट्रांसफर होती है?
नहीं, एडवांस सर्वर पर की गई प्रगति और आइटम्स मुख्य गेम में ट्रांसफर नहीं होती हैं। यह सिर्फ टेस्टिंग के लिए होता है।
क्या Advance Server सभी डिवाइसेस पर उपलब्ध है?
एडवांस सर्वर फिलहाल केवल Android यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। आईओएस (iOS) यूजर्स को इस सर्वर पर खेलने का मौका नहीं मिलता है।
- अंतिम अपडेट: 4 मिनट पहले
हमें उम्मीद है, कि यह लेख आपको बहुत अच्छी लगी होगी। कृपया इस लेख के बारे में अपने विचार और सुझाव हमें साझा करें। ताकि हम इसे अपनी आगामी लेख, गेमिंग और उपहार कोड में सुधार और नई फीचर जोड़ने में कर सकें। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट सबसे पहले प्राप्त करने के लिए हमारे सोशल मीडिया खाते को फ़ॉलो करना न भूले।